Ghar Ke Log......



घर की बातें 
करते लोग
अपने लोग
घर के लोग...

ख़ूबी को कर
नज़र अन्दाज़
ख़ामियों पर
हँसते लोग
अपने लोग 
घर के लोग...

साथ बैठे 
बीते बरसो पर
तस्वीर में साथ
दिखते लोग
अपने लोग
घर के लोग...

ख़ुशी में सबकी
खिलें ना चेहरे पर
एक दूजे पर 
हँसते लोग
अपने लोग 
घर के लोग...

बात-बात पर
टोका-टाँकीं
रिश्तों का दम
भरते लोग
अपने लोग 
घर के लोग....

घर के रिश्ते ही
छलते है
कहाँ साथ मिलकर
चलते है,
बस कहने भर को
है यें लोग
अपने लोग
घर के लोग...

बूढ़े बरगद को
पीछे छोड़
साथ समय के
चलते लोग
अपने लोग
घर के लोग...

आपस में
शक्लें तकते लोग
रिश्तों को बोझ
समझते लोग
अपने लोग...
घर के लोग !!

                    श्वेता शर्मा
                         (रैना)   

 #writing #writersofinstagram #writer #poetry #love #writingcommunity #quotes #poem #poetrycommunity #poetsofinstagram #writers #writerscommunity #poet #poems #art #writersofig #words #reading #write #author #wordporn #life #writerslife #books #quoteoftheday #amwriting #bookstagram #thoughts #instagram #sraina

 

 

Comments

Followers